कोटा: रतनपुर में मांघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला की तैयारियां पूरी, रविवार 1 फरवरी से होगा शुभारंभ
Kota, Bilaspur | Jan 31, 2026 रतनपुर में ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला का आयोजन 1फरवरी रविवार से किया जा रहा है, 7 दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक मेले का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आतिथ्य में तथा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के अध्यक्षता में संपन्न होगी। सात दिवसीय मेले में सातों दिन अलग-अलग कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी