करनैलगंज: गोंडा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने किया हमला, सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग
करनैलगंज में शनिवार दोपहर 3 बजे कांग्रेस प्रदेश महासचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी ने गोंडा CMO डॉ. रश्मि वर्मा के असंवेदनशील बयान पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने CMO को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कहा कि गोंडा की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। उन्होंने CMO को घटिया सोच वाली बताते हुए सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की।