करनैलगंज: करनैलगंज में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित
शनिवार को 12 बजे करनैलगंज में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा विधायक अजय सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित कर कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों व वंचितों की सेवा का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि संगठन जनहित से मजबूत होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।