जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बिजली घर पर आयोजित विज्ञान मेले में विद्यार्थियों द्वारा स्वदेशी तकनीक के संकल्प को साकार करते हुए अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की।