मंगलवार दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। सतवास नगर में दो परीक्षा केंद्रों पर पहला पेपर अंग्रेजी विषय का आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर आसान रहा और प्रश्न पाठ्यपुस्तक से ही पूछे गए थे।