पार्लियामेंट स्ट्रीट: NCR में दिल्ली सबसे ज़्यादा प्रदूषित, AQI 400 पार; एम्स में मरीजों की संख्या बढ़ी, फिर दिखी स्मॉग की चादर
फिर दिखी स्मॉग की चादर...NCR में दिल्ली सर्वाधिक प्रदूषित, AQI 400 पार; एम्स में बढ़े मरीज राजधानी में बीते कुछ दिनों से प्रदूषण में गिरावट आने के बाद बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में वृद्धि हुई है। ऐसे में दिल्ली पूरे दिन स्मॉग की चादर में लिपटी नजर आई। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। इसके अलावा लोगों को दूर