नुआंव: सहूका के समीप बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, रेफरल अस्पताल में कराया गया इलाज
Nuaon, Kaimur | Oct 16, 2024 सहूका गांव के समीप बुधवार की दोपहर 2:00 बजे बाइक की चपेट में आने से सहुका गांव का एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया गया। घायल व्यक्ति सहूका गांव का रहने वाला बताया जाता है।