ओरमांझी: अंबेडकर जयंती पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
आज देशभर में आंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती है। ऐसे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी उनको याद किया है। उन्होंने पुष्पांजलि देकर बाबा साहेब को याद किया है। बता दें कि कल्पना सोरेन भीम राव आंबेडकर से काफी प्रेरणा लेती हैं।