ओरमांझी: आरटीसी कॉलेज दरदाग में चुनाव पाठशाला से संबंधित कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आरटीसी कॉलेज दरदाग में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी द्वारा चुनाव पाठशाला से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया एवं सभी लोगों ने मतदान करने की शपथ ली। इस दौरान आरटीसी कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक शामिल हुए।