पंचकूला: पंचकमल कार्यालय में भाजपा ने खोला विधानसभा चुनाव के लिए कार्यालय, CM मनोहर लाल ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी विधानसभा कार्यालयों का आज उद्घाटन किया। इसके निमित पंचकुला विधानसभा का चुनाव कार्यालय पंचकमल पंचकुला में खोला गया। इस मौके पर भाजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पंचकूला विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं से “विकसित भारत- संकल्प पत्र - मोदी की गारंटी अभियान” के सुझाव लिए।