पंचकूला: सेक्टर-1 रेड बिशप में स्वास्थ्य विभाग व पंचकूला सरकारी अस्पताल द्वारा ऑर्थोपेडिक्स पर सीएमई कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सेक्टर-1 रेड बिशप में स्वास्थ्य विभाग व पंचकूला सरकारी अस्पताल द्वारा ऑर्थोपेडिक्स पर सीएमई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजी हेल्थ डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. मनीष बंसल, सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार, पीएमओ डॉ. उमेश मोदी व सरकारी व प्राइवेट डॉक्टर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में हड्डियों से सम्बंधित विचार सभी डॉक्टरों के साथ साझा किए गए।