पंचकूला: सेक्टर-20 में अग्रवाल वैश्य समाज ने की प्रेस वार्ता, अंबाला में अग्रवाल वैश्य समाज का स्वाभिमान सम्मेलन 10 मार्च को होगा
सेक्टर-20 में अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा अंबाला में 10 मार्च को होने वाले स्वाभिमान सम्मेलन को लेकर पत्रकार वार्ता की गई। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में पिछले 15 सालों से सक्रिय वैश्य समाज की सबसे बड़े संगठन अग्रवाल वैश्य समाज ने समाज की राजनीतिक भागीदारी के लिए कमर कस ली है। अंबाला में 10 मार्च को स्वाभिमान सम्मेलन किया जाएगा।