पंचकूला: सेक्टर-1 में अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
सेक्टर-1 रेड बिशप में अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस सुधा भारद्वाज ने राज्य व देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में महिलाओं के खिलाफ चार प्रतिशत अपराध बढ़ा है।