26 जनवरी गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ के मौके पर स्कूल में झंडा फहराने के बाद अपने घर की तरफ वापस आ रहे एक शिक्षक की मौत हो गई है। कार्डियक अटैक यानी दिल का दौरा आने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बोलडोंगरी की है। शिक्षक अजय रामटेके गणतंत्र दिवस मना कर घर की तरफ वापस लौट रहे थे। इस दौरान मौत हुई है।