गांधीग्राम निवासी मानसिक रूप से बीमार युवती ने रविवार शाम फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शिवानी भूमिया उम्र 27 वर्ष का विवाह ग्राम भेड़ा निवासी राजा राम भूमिया से हुआ था 1 वर्ष पूर्व शिवानी को शारीरिक व मानसिक बीमारी हो गई थी। वह एक साल से मायके में रह रही थी। उसका इलाज चल रहा था।