खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत जीएन बांध ढलान पर सोमवार की शाम चार बजे के करीब एक ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। रिक्शा अगुवानी गंगा घाट से बस स्टैंड की ओर आ रही थी, जिसके बाद जीएन बांध ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा में सवार सभी यात्री चोटिल हुए। गंभीर रूप से घायल