इटावा: सिविल लाइन थाने के चंद कदमो की दूरी से बुजुर्ग महिला से लुटेरे नगदी व जेवरात लूटकर हुए फरार,जाँच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Feb 7, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र से बुजुर्ग महिला गंगा श्री पत्नी स्वर्गीय सुरेश सिंह यादव SBI बैंक से बुधवार को 20 हजार रुपये निकाल कर पीएसी 28 बटालियन स्थित अपने घर जा रही थी। तभी थाने से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने मुँह पर रुमाल लगाकर महिला से नगदी व जंजीर व अंगूठी लूटकर फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जाँच पड़ताल सुरु की है।