इटावा: पूठन सकरौली के समीप सवारी बनकर ऑटो में बैठे सख्स ऑटो लूटकर हुए फरार,जाँच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Feb 7, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पूठन सकरौली से 4 लुटेरे ऑटो लूटकर फरार हो गए।ऑटो चालक के अनुसार बुधवार को 4 लोगों ने कचौरा रोड से शहर आने के लिए ऑटो बुक किया था। रास्ते मे जब ऑटो चालक नगला कन्हई गाँव निवासी अनिल कुमार पूठन सकरौली के समीप ऑटो खड़ा करके पेशाब करने लगा । तो चारों ऑटो लेकर फरार हो गए। ऑटो चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जाँच सुरु कर दी ।