देहरादून: पटेलनगर थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पटेलनगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब आठ लाख रूपए की ज्वेलरी और ढाई लाख रुपये नकद बरामद किये है । पकडे गए आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।