सिमरिया: 23 फरवरी को स्थानीय जगन्नाथ स्वामी टाउन हाॅल में श्री अन्न प्रोत्साहन मेला का होगा आयोजन
Simariya, Panna | Feb 23, 2024 23 फरवरी को स्थानीय जगन्नाथ स्वामी टाउन हाॅल में श्री अन्न प्रोत्साहन मेला का आयोजन किया जाएगा। सिमरिया तहसील कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला स्तरीय मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत शुक्रवार 23 फरवरी को स्थानीय जगन्नाथ स्वामी टाउन हाॅल में सुबह 11.30 बजे से श्री अन्न प्रोत्साहन मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।