बरेली: बिहारीपुर में दबंगों ने महिला के घर की तोड़ी दीवार, कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को किया गया निर्देशित
देवरनियां थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में दबंगों ने एक महिला के घर की दीवार तोड़ दी। जिसकी शिकायत उसने एक्स के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों से की है। वहीं तत्काल मामले में थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।