श्रीराम की ससुराल बनी 'देवकिरीट', महादेव करेंगे इसे धारण, मिथिलांचल से आई विशेष देवकिरीट
काशी में 10 मार्च को होने वाले रंगभरी एकादशी के उत्सव में मिथिला संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस वर्ष शिव और गौरा अपने शीर्ष पर श्रीराम की ससुराल मिथिला में बनी देवकिरीट धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। गौरा के गौना के मौके पर निकाली जाने वाली पालकी यात्रा के दौरान बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती देवी पार्वती के सिर पर मिथिला शैली का देवकिरीट सुशोभित होगा।