गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव में अप्राकृतिक संबंध बनाने के विरोध पर पति ने पत्नी को जमकर पीटा
थाना गभाना क्षेत्र के एक गांव में अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध करने पर पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि नशे में धुत पति ने जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे घसीटते हुए सड़क पर ले गया और लाठी-डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं, गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। राहगीरों ने किसी तरह महिला को बचाया।