भोजपुर जिले के खजुरिया गांव की बहू अंजू 23वे मास्टर एशिया एथिलेटिक्स में दो गोल्ड मेडल जीतकर भारत के झोली में डाल दी है.दरसल तमिलनाडु के चेन्नई में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित हुए 23वे एशिया मास्टर एथिलेटिक्स में 21 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए जिसमे अंजू ट्रिपल जंप और 4x100 मीटर रिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत को दो गोल्ड मेडल दिलाई.