वारासिवनी: जनसहयोग से बनेगा भव्य राम मंदिर, बैठक में बनी रूपरेखा
वारासिवनी में श्रीराम मंदिर को भव्य रूप देने हेतु सर्वसमुदाय की बैठक हुई। इसमें समिति गठन, नक्शा व बजट तैयार करने पर चर्चा की गई। मंदिर की 65 एकड़ भूमि में अतिक्रमण की बात सामने आई, जिसे हटाकर जमीन संरक्षित करने का निर्णय लिया गया। पूर्व विधायक डॉ. योगेंद्र निर्मल व विधायक विवेक पटेल ने सभी के सहयोग से शीघ्र मंदिर निर्माण करवाएं जाने की रूपरेखा में बात रखी