चंदौसी–मुरादाबाद जीरो टी प्वाइंट पर रविवार शाम करीब 5 बजे के करीब सड़क हादसा हो गया। एक डीसीएम वाहन ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम वाहन को हिरासत में ले लिया। कार सवार लोग कासगंज से आ रहे थे, कार में कई लोग मौजूद थे, जो हादसे में बाल-बाल बच गए।