उमरिया जिले में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ जाने से लोगों को दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शाम ढलते ही बाजारों, चौराहों और बस्तियों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।