हुज़ूर: राज्य शिक्षा केंद्र के सामने उपवास पर बैठे औपचारिकेत्तर अनुदेशक और पर्यवेक्षक
Huzur, Bhopal | Sep 5, 2024 कोर्ट के आदेश का पालन करने की मांग कर रहे औपचारिकेत्तर अनुदेशक और पर्यवेक्षक राज्य शिक्षा केंद्र के सामने उपवास पर बैठ गए हैं। जिसमें प्रदेशभर से आ रहे अनुदेशक-पर्यवेक्षक शामिल होंगे। 24 साल से हक की लड़ाई लड़ रहे संघर्षरत औपचारिकेत्तर शिक्षा संघ ने उपवास रखने का ऐलान किया था।