हरियाणा के सरकारी हस्पताल में तैनात डॉक्टरों को अपनी लिखावट में सुधार करने के आदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गए हैं। डॉक्टरों को अब मरीज की पर्ची पर लिखी दवाई साफ साफ तरीके से लिखनी होगी ताकि मरीज को उसका चल रहा इलाज समझ आ सके। ऐसा नही करने पर डाक्टरो के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है।