बैतूल नगर: तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित बाइक से गिरा 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां ग्राम सोनाडोह के पास तेज रफ्तार में बाइक चला रहे एक 17 वर्षीय युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान यशवंत, पिता मदन मवासे, निवासी सोनाडोह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार शाम करीब 8:30 बजे