नागौर: नागौर जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते जिला कलेक्टर ने 1 और 2 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया
Nagaur, Nagaur | Jul 31, 2025 नागौर जिले में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने गुरुवार शाम एक आदेश जारी कर 1 व 2 अगस्त को जिले की सभी राजकीय व प्राइवेट स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। नागौर के सूचना केंद्र ने गुरुवार शाम 7:30 बजे मीडिया के साथ यह जानकारी साझा की है।