दादरी: दादरी विधायक ने 'नेक्स्ट जनरेशन GST सुधारों' पर ग्रीन आर्क मार्केट में व्यापारियों से की विस्तृत चर्चा
शनिवार शाम तकरीबन 4:27 पर अपने एक हैंडल से तस्वीरें साझा करते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीन आर्क मार्केट में आज स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद कर ‘नेक्स्ट जनरेशन GST सुधारों’ पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर मैंने समस्त कार्यकर्तागण के साथ सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें