देवघर: नौलखा मंदिर के सामने चेकिंग के दौरान युवक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया
कुंडा के नौलखा मंदिर के सामने यातायात चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन चालक ने यातायात पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया हैं।भटियारा गांव निवासी सरोज कुमार दास ने गुरुवार दोपहर 12:00 बताया कि वह अपने घर से बाजार की ओर बाइक से जा रहा था इसी दौरान यातायात पुलिस ने रोकने का इशारा किया जैसे गाड़ी रोककर साइड कर रही थे तभी एक पुलिस जवान ने डंडे से हमला कर दिया।