गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की की हुई मौत, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा पीएम के लिए
राजघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला बनकटी चक की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की निशा मौर्य पुत्री जुगाली मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजघाट पुलिस को एक लड़की की पेट से लटकती हुई लाश की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। उक्त घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह 9:00 बजे प्राप्त हुआ है।