पाली क्षेत्र के सलौनी गांव निवासी सुधीर कुमार ने माघ माह में एक सराहनीय और पुण्य कार्य कर क्षेत्र में मिसाल पेश की, उन्होंने संसाधनों के अभाव में गंगा स्नान न कर पाने वाले गांव के लोगों को अपने खर्चे पर फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध पांचाल घाट ले जाकर गंगा स्नान कराया।