आरा: जमीरा गांव में केस वापस लाने के विवाद में पति-पत्नी और पुत्री समेत चार लोगों को लाठी-डंडे से पीटकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Sep 21, 2025 जमीरा गांव में पूर्व के विवाद में एक बार फिर से मारपीट हुई है और एक ही पक्ष से चार लोगों को गंभीर रूप से पीट कर जख्मी कर दिया गया है। बताया गया कि पहले भी दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी। जिसमें दूसरे पक्ष के द्वारा केस किया गया था। इस केस को वापस लेने का दबाव पहले पक्ष के द्वारा बनाया जा रहा था और आज एक बार फिर से मारपीट कर चार लोगों को जख्मी किया।