गोपालगंज: चुनाव में हथियार जमा न करने पर 217 लोगों के लाइसेंस रद्द, डीएम पवन कुमार सिन्हा ने दी जानकारी
जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान चुनाव आयोग के निर्देश सभी आर्म्स का सत्यापन कराया गया। वही 217 लोग जिन्होंने हथियार को जमा नहीं किए हैं। उनके लाइसेंस को एसपी की अनुशंसा पर रद्द कर दी गई है। इसकी जानकारी डीएम पवन कुमार सिन्हा ने रविवार की दोपहर तीन बजे दी।