गोपालगंज: थावे जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोपालगंज जिले के थावे जंक्शन पर रविवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रविवार को सुबह 7 बजे सदर अस्पताल लाई और मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।मृतक की पहचान सिवान जिले सतेंद्र तिवारी के रूप में की गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।