फिरोज़ाबाद: जसराना क्षेत्र के ग्राम नगला जुला में सड़कें तालाब में हुई तब्दील, ग्रामीणों को होती है परेशानी #jansamasya
जसराना क्षेत्र के ब्लॉक एका अंतर्गत ग्राम नगला जुला में विकास कार्यों ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्राम पंचायत पाढ़म द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों के चलते गांव के पुराने खरंजे और डाबर सड़क पर भरे पानी ने सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया है। शुक्रवार शाम 5 बजे क़रीबन ग्रामीणों ने अपना दर्द मीडिया से बयाँ किया।