मुरादाबाद: आशियाना स्थित 1 अस्पताल में गलत ऑपरेशन से महिला की मौत मामले में 5 डॉक्टरों के खिलाफ सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज
छजलेट निवासी यशपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी मां प्रवेश देवी का पित्ते का ऑपरेशन आशियाना स्थित एक अस्पताल में कराया था जहां पर एक महिला डॉक्टर सहित 5 डॉक्टरों ने उसकी मां का गलत ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद उनकी बीते दिनों मौत हो गई सिविल लाइन पुलिस द्वारा बताया गया है कि एक महिला डॉक्टर सहित 5 डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।