कानपुर: सोमवार से हैलेट अस्पताल में शुरू होगी ह्यूमन मेटा न्युमो वायरस की जांच
ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) की जांच अब सोमवार सुबह 11:00 से कानपुर में भी की जाएगी। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इस वायरस से लोगों को डरने की जरूरत नहीं हैं। कानपुर मेडिकल कॉलेज की हैलट अस्पताल की ओपीडी में संदिग्ध रोगियों की सैंपलिंग की जाएगी। वायरस के रोगी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्कता बरती जा रही है।