बोध गया: बोधगया मठ की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर, फर्जी दस्तावेज से कर रहे अवैध बिक्री
Bodh Gaya, Gaya | Mar 30, 2026 बोधगया स्थित मठ की बहुमूल्य जमीन पर भूमाफियाओं की नजर होने का गंभीर मामला सामने आया है। मठ की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे अवैध रूप से बेचा जा रहा है।इस संबंध में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य स्वामी विवेकानंद गिरी ने सोमवार की दोपहर 1 बजे बताया कि मठ के पास हजारों एकड़ जमीन है, जिस पर लंबे समय से भूमाफियाओं की नजर बनी हुई है।