म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी-नवाटोला संपर्क मार्ग पर गुरुवार की शाम करीब चार बजे स्कूल से वापस घर लौट रही छात्रा 15 वर्षीय बिंदू पुत्री विजय सिंह निवासी पाटपखना को तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया ।