हाथरस: जिला अस्पताल में 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने फहराया तिरंगा, समस्त स्वास्थ्य कर्मी रहे मौजूद
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सूर्य प्रकाश द्वारा 15 अगस्त 2024, 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में तैनात समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान सभी डाक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।