हाथरस: नगर पंचायत कार्यालय मेंडू पर अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने किया ध्वजारोहण, समस्त सभासदगण के साथ नगर की जनता रही मौजूद
जनपद हाथरस की नगर पंचायत कार्यालय मेंडू पर 15 अगस्त 2024 के दिन 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाह व अधिशासी अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत मेंडू के समस्त सभासदगण और नगर की जनता मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान देश के अमर शहीदों को याद किया गया।