हाथरस: नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हाथों में तख्ती लेकर निकाली रैली
जनपद हाथरस की नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा ने 14 अगस्त बुधवार के दिन प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हाथों में तख्ती लेकर कस्बा मेंडू में मौन रैली निकाली। मौन रैली में नगर पंचायत अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा के साथ समस्त सभासदगण अधिशासी अधिकारी और दर्जनों भाजपा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।