बीकानेर: जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली थाना में सीएलजी और शांति समिति की बैठक ली
दीपावली के अवसर पर बुधवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने कोतवाली थाने में सीएलजी और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने पांच दिवसीय दीपोत्सव को पूर्ण उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि बीकानेर की गंगा-जमुनी संस्कृति पूरे देश में विख्यात है।