बीकानेर: केंद्रीय सतर्कता आयोग के तहत वॉकथोन वृद्धजन भ्रमण पथ से शुरू, अर्जुन राम मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी
केन्द्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता एवं जागरुकता सप्ताह के तहत पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बुधवार को वाॅकथाॅन का आयोजन किया गया। केन्द्रीय विधि एवं कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वृद्धजन भ्रमण पथ के आगे से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ उद्देश्य हैं।