अनूपपुर: फुनगा में दोपहिया वाहन दुर्घटना, घायल युवक ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
मंगलवार की शाम 7:00 बजे फुनगा के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दोपहिया वाहन चालक दिनेश सिंह डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, दिनेश सिंह बाजार से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा घटित हुआ। चिकित्सकों का कहना है कि उनका उपचार जारी है और हालत गंभीर बनी हैं।