राजगढ़ी: मोरी से टौंस नदी में बही छात्रा निशा की तलाश में रेस्क्यू टीम का सर्च अभियान दिनभर जारी रहा, लेकिन नहीं चला पता
मोरी में नदी क्षेत्र में छात्रा की तलाश में आज सुबह दस बजे शुरू हुआ सर्च अभियान शाम 5 बजे तक चला। 21 सितंबर को खेलकूद के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मोरी आई जखोल गांव की छात्रा निशा पानी पीने के लिए टौंस नदी में गई थी, तभी निशा का पैर फिसला और वह नदी में बह गई। निशा की खोज बीन के लिए आज पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मोरी में टौंस नदी में वोट उतार कर सर्च अभियान चलाया।